{"_id":"69de41d947d6c0f4ab0c8d39","slug":"nagarajas-palanquin-set-out-on-a-tour-of-eight-villages-tehri-news-c-50-1-nth1001-118385-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नागराजा की डोली आठ गांव के भ्रमण पर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नागराजा की डोली आठ गांव के भ्रमण पर निकली
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देव डोली और निशानों ने भागीरथी तट किया स्नान
कडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण नागराज की डोली एक गते बैसाख (मंगलवार) को आठ गांवों के भ्रमण पर निकली। नागराजा की डोली और निशान को ढोल-दमाऊं के साथ श्रद्धालुओं ने कंडीसौड़ स्थित भागीरथी तट पर स्नान करवाया।
नागराजा के पुजारी कृष्ण गोपाल भट्ट ने बताया कि डोली आठ दिनों तक गैर, रैदूणी, डांग, क्यारी, झकोगी, कंस्यूड, बांडा आदि गांव का भ्रमण करेगी। इस दौरान नागराजा की डोली के साथ गांव के प्रत्येक परिवार के सदस्य शामिल रहेंगे। स्थानीय निवासी खेम सिंह बरोली ने बताया प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर के करीब 500 मीटर नीचे डांग गांव में नागराजा का पौराणिक मंदिर है।
डांग निवासी एवं थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आठ गांव के आराध्य देवता नागराजा बैसाखी संक्रांति पर हर तीसरे वर्ष मंदिर से बाहर आते हैं। भ्रमण के दौरान आठों गांवों में मेले का आयोजन होता है। इस मौके पर चतर सिंह सेनवाल, गोविंद सिंह, हुकम सिंह, राजेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह नेगी, सुखबीर सिंह नेगी, पवन सिंह बरौली आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X