{"_id":"699ef9fcc22c6522d70c7141","slug":"nidhi-stood-first-in-general-knowledge-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117537-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सामान्य ज्ञान में निधि रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सामान्य ज्ञान में निधि रहीं प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। खाड़ी महाविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान विषय पर वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राखी और प्रिया ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
बीए द्वितीय सेमेस्टर की आयुषी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। प्रो. निरंजना शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता संपन्न कराने में विशेष योगदान दिया। संवाद
Trending Videos