{"_id":"6a15a4516780b0b986035324","slug":"objections-raised-by-landowners-will-be-resolved-soon-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119132-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्वामियों की आपत्तियों का जल्द करेंगे निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्वामियों की आपत्तियों का जल्द करेंगे निस्तारण : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 26 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटीकालोनी-डोबरा रोड के लिए अर्जित की जा रही है जमीन
नई टिहरी। कोटीकॉलोनी-डोबरा पर्यटन सड़क बनाने को अर्जित की गई जमीन का मुआवजा और पुनर्व्यवस्थापन में पारदर्शिता को लेकर भू-स्वामियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने भूस्वामियों की आपत्तियां सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
कोटीकॉलोनी-डोबरा पर्यटन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित की गई जमीन पर स्थापित परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन के संबंध में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने पूर्व में 18 काश्तकारों द्वारा परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग करने पर अधीक्षण अभियंता लोनिवि की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया।
गठित समिति द्वारा पुनः सर्वे कर परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें 13 लोगों ने सहमति प्रदान कर दी है। जबकि पांच लोगों की परिसंपत्तियों का सर्वे टीम फिर से मूल्यांकन कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करेगी। बताया गया कि समस्या के समाधान के लिए दीपक नेगी, लक्ष्मण सिंह, गंभीर सिंह, देवेंद्र सिंह और अरविंद मोहन उनियाल की परिसंपत्तियां का पुनः मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में एसडीएम कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, ईई योगेश कुमार, जगदीश खाती, एसएलओ ऑफिस के नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा और बीना सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos