सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Minister honored the meritorious students of the board examinations.

Tehri News: बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को मंत्री ने किया मेधावी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 26 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
The Minister honored the meritorious students of the board examinations.
विज्ञापन
शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव : डॉ. रावत

लंबगांव में बीएड भवन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन का किया लोकार्पण
लंबगांव (टिहरी)। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंंह रावत ने प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रदेश और देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।
शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने लंबगांव महाविद्यालय में 358.98 लाख की लागत से निर्मित शिक्षा संकाय (बीएड कॉलेज) भवन, 204 लाख की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज ताैलीसैण मुखेम के भवन पुनर्निमाण और 280 की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रतापनगर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने शिक्षा मंत्री डॉ. रावत को 9 सूत्री ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में बीएड कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। नए भवन में शीघ्र कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़,बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद रमाेला माैजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यहां जारी बयान में बताया कि शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम के बारे में उन्हें देरी से सूचना मिली। इसलिए वे समय से शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed