सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for an increase in scholarships and a relaxation of eligibility criteria.

Tehri News: छात्रवृत्ति में वृद्धि कर पात्रता के नियमों में शिथिलता देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 26 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for an increase in scholarships and a relaxation of eligibility criteria.
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी )। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने छात्रवृत्ति में वृद्धि कर पात्रता के नियमों में शिथिलता देने, इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, पदोन्नति में आरक्षण समेत 19 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
Trending Videos

बुधवार को एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष एसके गनेरा के नेतृत्व में शिक्षकों ने तहसीलदार सुरेश चंद्र भट्ट से मुलाकात कर सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन लंबे समय से समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन सरकार उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरक्षण के रोस्टर का पालन करने, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने, गोल्डन कार्ड योजना के तहत ओपीडी सहित गुणवत्तापूर्ण कैशलेस सुविधाएं देने सहित कई मांग की। इस मौके पर कीर्ति बैरवाण, मनोहर बैरवाण, राम लाल देशमुख, गणेश लाल, आर पनियाला, मूर्ति बैरवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed