{"_id":"69c3e6cad7b4469e4b0a18b8","slug":"one-killed-after-car-falls-into-gorge-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118006-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कार खाई में गिरने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कार खाई में गिरने से एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाइ में गिर गई जिससे कन्हरवाला निवासी कार सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली सूचना के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। कार दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि नरेंद्रनगर से चार किमी दूर गुजराड़ा की ओर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उप निरीक्षक भगवती प्रसाद बहुगुणा और अग्नि एवं आपदा राहत अधिकारी शंकर चंद रमोला मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर गंभीर रूप से घायल कार सवार को सड़क पर पहुंचाकर यहां संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन डाॅ. नरेश गुलवानी ने ने कार स्वामी पूर्व सैनिक मनमोहन सिंह रावत पुत्र भूपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम कान्हरवाला पोस्ट ऑफिस भानियावाला देहरादून को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनमोहन सिंह कार में अकेला था। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। कार दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। संवाद
Trending Videos