{"_id":"6a26bac1806d4fbfa60383e3","slug":"outrage-erupts-against-the-irrigation-department-over-the-cancellation-of-the-tender-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119389-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टेंडर निरस्त होने से सिंचाई विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टेंडर निरस्त होने से सिंचाई विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश
व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से लगाई कार्य करवाने की गुहार
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय के थत्यूड़ बाजार से सटी अगलाड़ और बेलगरा नदी के किनारों पर बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा कार्य शुरु नहीं होने से व्यापारियों और काश्तकारों में सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य को शुरू कराए जाने की गुहार लगाई है।
वर्ष 2013 में जौनपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि होने से अगलाड़ और बेलगरा नदी में भारी बाढ़ आ गई थी जिसमें थत्यूड़ बाजार की पांच दुकानों के साथ नदियों के तटों से लगी कई नाली कृषि भूमि बह गई थी। स्थानीय लोग तब अगलाड़ नदी के तट बाढ़ सुरक्षा के कार्य की मांग कर रहे हैं। थत्यूड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अकबीर पंवार, विक्रम चौहान, राकेश सजवाण, कुलवीर रावत, दीपक सजवाण, जगत सिंह, निहाल सिंह रावत, बिजेंद्र दत्त गौड़, रमेश लेखवार, जयेंद्र बिजल्वाण आदि ने बताया कि गत जनवरी माह में अगलाड़ नदी के किनारों पर बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए शासन से 3.75 करोड की धनराशि स्वीकृत हुई थी।
बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए निविदाएं भी जारी हो चुकी थी, लेकिन कुछ माह बाद बाद निविदाओं को निरस्त कर दिया गया। बाढ़ सुरक्षा कार्य के निविदाएं निरस्त किए जाने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बाहरी ठेकेदारों को बाढ़ नियंत्रण का कार्य दिया था जबकि स्थानीय ठेकेदार खाली बैठे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों लंबे संघर्ष के बाद बाढ़ सुरक्षा के लिए धनराशि जारी हुई लेकिन उसे फिर से विभाग की लापरवाही के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कुछ दिनों बाद बरसात शुरू हो जाएगी जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के टेंडरों में हुई अनियमितता और अपात्र फर्म को कार्य देने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।
शासन स्तर से अगलाड़ नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने के लिए जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
कलम सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर।