फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Prince and Meera emerged on top in the Under-14 triathlon.

Tehri News: ट्राइथलॉन के अंडर-14 में प्रिंस और मीरा रही अव्वल

Sun, 25 Oct 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 25 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Prince and Meera emerged on top in the Under-14 triathlon.
फोटो
विज्ञापन

अनुज, अजय, सौरभ, नंदनी और अमीषा अंडर-16 में रहे पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉकके राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार के खेल मैदान एथलेटिक्स एसोसिएशन टिहरी की पहल पर जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 व अंडर-16 बालक- बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजीव नेगी ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में ट्राइथलॉन में जीआईसी केमरा केमर के प्रिंस, बालिका में जीआईसी कोट विशन की मीरा पहले स्थान पर रही। अंडर-16 बालक वर्ग गोला फेंक में जीआईसी धारकोट के अनुज सिंह राणा, पेंटाथलॉन में जीआईसी कोट विशन के अजय सिंह राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीआईसी ओडाडा नरेंद्रनगर के सौरभ, गोला फेंक बालिका वर्ग में जीआईसी मिश्रवाण गांव की नंदनी, लंबी कूद में जीआईसी घुमेटीधार की अमीषा पहले स्थान पर रही। इससे पूर्व में प्रतियोगिता एथलेटिक्स एसो़सिएशन टिहरी के अध्यक्ष उपेंद्र मैठाणी, पौड़ी के अध्यक्ष मानव बिष्ट,ब्लॉक समन्वयक प्राथमिक भिलंगना के संदीप चौहान ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। सचिव नेगी ने कहा कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 14 से 16 नवंबर को हैदराबाद के तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश बिष्ट, महेश पालीवाल, जसपाल मियां, विपिन रावत, कादंबरी बिष्ट, दिनेश कोहली, आजाद बिष्ट, अमित बिजल्वाण, कृष्णपाल कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed