फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protest against the Health Minister and MLAs by banging metal canisters.

Tehri News: कनस्तर बजाकर स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का विरोध

Wed, 07 Oct 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Protest against the Health Minister and MLAs by banging metal canisters.
मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 37 दिनों से आंदोलित हैं शहर के लोग
विज्ञापन


नई टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 37 दिन से आंदोलन कर रहे लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेवा संकल्प यात्रा में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधायकों का कनस्तर बजाकर विरोध किया। आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री और विधायक किशोर उपाध्याय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जाने से पहले ही पुलिस ने कनस्तर बजाकर विरोध कर रहे लोगों को दुर्गा मंदिर के पास रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वाहनों में बैठाकर पुलिस लाइन चंबा पहुंचाया। करीब दोपहर दो बजे सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बौराड़ी गणेश चौक पर 37 दिन से आंदोलन चल रहा है। मुख्यमंत्री पूर्व में दो बार मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब तक इसके निर्माण के लिए शासनादेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, लखबीर चौहान, मुशर्रफ अली, नवीन सेमवाल, राहुल बुटोला, वीरेंद्र दत्त, इमरान खान, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि टिहरी के लोगों में मेडिकल कॉलेज के लिए जागरूकता आई है यह अच्छी बात है। जिले में मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग मेडिकल कॉलेज के लिए प्रयास कर रहे हैं जो अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed