सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Renounce the evils in your life with Holika Dahan: Subodh

होलिका दहन के साथ अपने जीवन में बुराइयों का करें त्याग : सुबोध

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 03 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Renounce the evils in your life with Holika Dahan: Subodh
विज्ञापन
नरेंद्रनगर/लंबगांव/चंबा/नैनबाग। झंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वनमंत्री सुबोध उनियाल ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होलिका दहन किया गया। इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, साकेत बिजल्वाण, विनोद गंगोटी आदि मौजूद थे। लंबगांव ओणेश्वर–कोटेश्वर टैक्सी यूनियन की ओर से टैक्सी यूनियन के नव निर्मित कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष यशपाल राणा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव, पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर राणा, सौरभ रावत, पृथ्वीराज रांगड़, हरि प्रसाद डिमरी, अमन राणा, सुरपाल राणा मौजूद थे। नैनबाग के नंदबाग बाजार में होलिका दहन की धूम रही। इसमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ ही बच्चों ने पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया।
Trending Videos

व्यापारी सरदार अजीत कंबोज ने सभी से होली त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। चंबा में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होलिका दहन दो मार्च रात को नगर में बगासू मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुनील गोपाल कोठारी, रविंद्र कोठारी, राधा कृष्ण कोठारी, योगेंद्र कोठारी और प्रदीप कोठारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed