{"_id":"6ae33a2b6462484a5806a912","slug":"separate-water-bills-sent-to-husband-and-wife-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122093-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पति-पत्नी को भेजा पानी का अलग-अलग बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पति-पत्नी को भेजा पानी का अलग-अलग बिल
Thu, 29 Oct 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नैचोली की आम बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल निगम चंबा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
गांव में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है और पेयजल निगम बिना कनेक्शन दिए ही ग्रामीणों को बिल भेज रहा है। यही नहीं पति-पत्नी को भी अलग-अलग बिल भेजा गया है। ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत नैचोली में प्रधान मदनलाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी मोहन सिंह कंडारी और अवर अभियंता विमल पैन्यूली ने बताया कि वीबी-जीरामजी (पूर्व मनरेगा) में अब भूमि सुधार के बदले संपर्क मार्ग, जल संरक्षण और अन्य कार्य किए जाएंगे। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि भासौं-घंटाकर्ण पंपिंग पेयजल योजना के पेयजल वितरण टैंक से पानी खोलने और बंद करने के लिए कोई नियमित कर्मचारी नहीं है, जिससे गांव में पानी की समस्या बनी है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सुंदरलाल पुत्र कलीराम के नाम पर कोई भी पेयजल कनेक्शन नहीं है, बावजूद उन्हें 904 रुपये का बिल भेजा गया है वहीं शैला देवी और विजयलाल उनियाल दोनों पति-पत्नी के नाम भी अलग-अलग बिल भेजे गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि बिलों का भुगतान तभी किया जाएगा, जब पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन
बैठक में गांव में रास्ते बनाने, पेयजल टैंक निर्माण, वर्षा जल संग्रहण टैंक, हौल मरम्मत, जल स्रोत संरक्षण, मिलन केंद्र मरम्मत, सौर ऊर्जा लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, मस्तराम, रविंद्र राज, विजय राम, रोशन लाल, मूर्ति राम, भगवान सिंह, गंभीर सिंह और अंजना उनियाल आदि थे।