{"_id":"69a6d1db6c773af69c09592d","slug":"serving-alcohol-at-a-wedding-ceremony-will-attract-a-fine-of-rs-21000-tehri-news-c-50-1-nth1001-117654-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शादी समारोह में शराब पिलाने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शादी समारोह में शराब पिलाने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरगणी गांव में महिला मंगल दल ने बैठक कर शराब पर लगाया प्रतिबंध
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेरगणी में महिला मंगल दल ने बैठक कर गांव में शराब बंदी का प्रस्ताव पारित किया। शराब बंदी के बाद शादी-समारोह शराब पिलाने वालों पर ग्राम पंचायत 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाएंगी।
महिला मंगल दल की अध्यक्ष रश्मि सजवाण और ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। महिला मंगल दल की अध्यक्ष रश्मि ने बताया सभी ग्रामीणों की सहमति के बाद शादी, मुंडन, दुर्गा पूजा (अष्टमी) एवं अन्य मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शराब को पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया है।
शादी-समारोह में शराब के कारण गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। साथ ही लड़ाई-झगड़े की संभावना बढ़ जाती है। समाज में गांव की छवि खराब होती है। ग्राम प्रधान युद्धवीर ने कहा कि शादी-समारोह में शराब का अधिक प्रचलन होने के कारण इसका सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है।
गांव में शराब को प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से बैठक में पास प्रस्ताव के पालन करने की अपील की है। इस मौके पर ममता देवी, रेखा देवी, सीमा देवी, लीला देवी, पूजा देवी, सरोजनी देवी, मीरा देवी मौजूद थे।
Trending Videos