{"_id":"6a1c407cfbbb7cef7e0ccd77","slug":"setback-for-congress-in-narendra-nagar-municipal-elections-bjp-candidate-elected-uncontested-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119247-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 31 May 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा ने जीत का मनाया जश्न, कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्थानीय निकाय चुनाव नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकनपत्र निरस्त हो गया। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अब स्थानीय निकाय चुनाव में नौ जून को वार्ड सभासद पदों के लिए मतदान होना है। कांग्रेस ने सरकार पर चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राजेंद्र गुसाईं और भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष पद पर सिर्फ दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं के नामांकन पत्र पर भाजपा के मंडलाध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने बीते दिन आपत्ति जताई थी।
रिटर्निंग अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में जो शपथपत्र दिया है उसे कुछ तथ्य छुपाए हैं। वह बाल कल्याण समिति में सदस्य के पद पर कार्यरत है जो लाभ के पद के अंतर्गत आता है। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने मामले में कांग्रेस प्रत्याशी से आज अपराह्न 12 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. शर्मा ने बताया कि वह निर्धारित समय तक स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कर पाए। अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा करने पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य, मनवीर नेगी ने विरोध दर्ज किया। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उन्हें जवाब देने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया।
दूसरी ओर, अध्यक्ष पद पर पंवार के निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने बाजार में विजयी जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा, साकेत बिजल्वाण, मंगल सिंह गुसाईं सचिन भंडारी, उज्जवल कोहली, उत्सव कोहली, राजवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे।
वार्ड सभासद के 15 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्थानीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन आज वार्ड सभासद पद के लिए वार्ड नंबर पांच से आशा देवी ने नामांकन पत्र वापस लिया। 7 वार्ड सदस्य वाली नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में वार्ड सभासद पद के लिए अब कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि वार्ड पांच की एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। 9 जून को वार्ड सभासद पद के लिए 8 बूथों पर मतदान होगा। संवाद

Trending Videos