सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students' Anger Erupts: Exam Controller and Deputy Controller Gheraoed for Three Hours

Tehri News: छात्रों का गुस्सा फूटा, परीक्षा नियंत्रक और उप नियंत्रक को तीन घंटे तक घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Students' Anger Erupts: Exam Controller and Deputy Controller Gheraoed for Three Hours
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, बैक पेपर परीक्षा शुल्क कम करने की मांग
Trending Videos

नई टिहरी। परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी की जांच करने, अंकतालिका में सुधार करने, बैक पेपर परीक्षा का शुल्क कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक डाॅ. श्वाती नेगी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट का तीन घंटे तक घेराव किया। विवि प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। विवि प्रशासन की ओर से छात्रों को 15 दिनों के अंतर्गत समस्याओं का समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री केशव बिजल्वाण, जिला संयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं विवि मुख्यालय पहुंचे। परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों और परीक्षा में उपस्थित छात्रों को अनुपस्थित दर्ज करने के विरोध में उन्होंने जमकर नारेबाजी की। बाद में वे सीधे परीक्षा नियंत्रक कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां परीक्षा नियंत्रक डॉ नेगी व उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. बिष्ट का घेराव किया। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से हाल में जो रिजल्ट जारी किया गया है उसमें विसंगतियों की भरमार है। मूल्यांकन कार्य सही न होने से हजारों छात्र फेल हो गए जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है।
बैक पेपर का अधिक शुल्क लिया जा रहा है। विवि की ओर से शिक्षकों के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विवि में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है इसके बाद भी छह कर्मियों को पिछले दिनों हटा दिया गया जिससे परीक्षा कार्यों में पारदर्शिता नहीं आ पा रही है। मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हटाए गए कर्मियों को बहाल करने, शिक्षकों का बिल भुगतान जल्द करने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक डॉ. नेगी ने छात्रों को 15 दिनों के अंतर्गत उक्त सभी समस्याओं का समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर छात्र माने। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जिशान, मणिका राणा, मंजीत, मंजली, एश्वर्या, अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed