सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students presented cultural performances at the annual function.

Tehri News: वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 02 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Students presented cultural performances at the annual function.
विज्ञापन
विधायक शाह ने विद्यालय के नए भवन का किया लोकार्पण
Trending Videos

घनसाली (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज कोट विशन के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। अतिथियों ने विद्यालय को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

जीआईसी कोट विशन के वार्षिकोत्सव पर विधायक शक्ति लाल शाह, हथकरघा विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल, पलायन निवारण के सदस्य रामप्रकाश पैन्यूली तथा ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने 1़ 73 करोड़ लागत से बने नए विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। विधायक शाह ने कहा कि विद्यालय भवन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण के साथ कुर्सियां देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कंडारी ने विद्यालय में मंच निर्माण और हथकरघा विकास परिषद उपाध्यक्ष सेमवाल ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय की पहली पत्रिका बाल गंगा वाहिनी का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत, मकानी देवी, दीपक कुमार, गंगा बिष्ट, कुलदीप रावत, चंद्रमोहन नौटियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed