फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Congress gets a new team after a long wait.

Tehri News: लंबे इंतजार के बाद टिहरी कांग्रेस को मिली नई टीम

Thu, 09 Jul 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 09 Jul 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Tehri Congress gets a new team after a long wait.
जिला कार्यकारिणी की गठित 51 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए 51 पदाधिकारियों वाली जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कार्यकारिणी में अधिकांश नए लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में एक जिलाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 19 सचिव, दो प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, एक सोशल मीडिया प्रभारी और एक प्रेस एवं मीडिया प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 19 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पूर्व सांसद, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिले के सभी फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में महिपाल सिंह रावत, गंभीर सिंह भंडारी, खुशी लाल, मुर्तजा बेग, धूम सिंह रांगड़, उत्तम सिंह रावत, पारसमणि सेमवाल, विक्रम सिंह कुंवर, सूरत सिंह रावत और महावीर सिंह गुनसोला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भरत सिंह बुटोला, ममता पंवार, शांति शाह, कृष्ण स्वरूप बड़ोनी, प्रकाश बिष्ट, दिनेश रावत, विशन सिंह रांगड़, विजय लाल, हिम्मत रौतेला, बलवीर सिंह कोहली, राजेंद्र गुसाईं, विजय पाल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह रावत और विक्रम गुसाईं को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकृष्ण भट्ट, हुकम सिंह रावत, मोहम्मद परवेज, सोबन सिंह मनवाल, जोत सिंह बिष्ट, त्रेपन सिंह रावत, बुद्धिलाल बरवाण, जगत सिंह पंवार, रमेश लाल, अजीत पंवार, राजपाल रावत, जशवीर कंडियाल, धनवीर बिष्ट, दिनेश पाल राणा, रमेश बगियाल, नसीम खान, कनक पाल सिंह रावत व शिब्बी भंडारी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रोशन लाल नौटियाल को कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह बैलवाल और जयवीर सिंह रावत को प्रवक्ता, वीरेंद्र दत्त को कार्यालय सचिव, संदीप कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, लखवीर चौहान को प्रेस एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed