फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tehri garhwal news 53 Year old man swept away while bathing in river near dhundeshwar mahadev temple

श्रीनगर: ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाने उतरा व्यक्ति तेज बहाव में बहा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Fri, 16 Oct 2026 02:31 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 16 Oct 2026 02:31 PM IST
सार

टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर क्षेत्र में ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Tehri garhwal news 53 Year old man swept away while bathing in river near dhundeshwar mahadev temple
तलाश में जुटी टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। उसकी पहचान दिनेश लाल (53) पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम जाखी डागर, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिनेश लाल अपने गांव से एक डोली के साथ ढुंडेश्वर महादेव मंदिर आया था। इसी दौरान वह मंदिर के पास नदी में नहाने के लिए उतरा। तभी वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से नदी में व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस घटना के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है। सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed