{"_id":"699d988e145ef814d705a2e7","slug":"the-40-year-old-thatyud-almas-road-is-still-narrow-causing-widespread-anger-among-villagers-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117515-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 40 साल पुरानी थत्यूड़-अलमस सड़क आज भी संकरी, ग्रामीणों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 40 साल पुरानी थत्यूड़-अलमस सड़क आज भी संकरी, ग्रामीणों में भारी रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण
आठ किमी की संकरी बढ़ा रही थत्यूड़ क्षेत्र के लोगों की मुसीबतें
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़-अलमस आठ किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। चार दशक पुरानी सड़क का स्थानीय लोग लंबे समय से चौड़ीकरण करने की मांग कर हैं लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर कोई सार्थक प्रयास नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। सड़क संकरी होने से दुर्घटना की आंशका बनी रहती है।
अलमस बैंड से यह सड़क ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ को जोड़ती है जिस पर तीन पट्टियों के गांव के लोग आवागमन करते हैं। अलमस बैंड से आगे भवान- नगुण- उत्तरकाशी -देहरादून को जोड़ने वाली सड़क का वर्ष 2023- 24 में चौड़ीकरण के साथ सुधारीकरण का कार्य हो चुका है, लेकिन ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ को जोड़ने वाली आठ किलोमीटर हिस्से को छोड़ दिया गया है।
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सीता रावत, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, प्रधान सरस्वती रावत, कुलबीर रावत ने बताया कि सड़क को बने हुए 40 वर्ष से अधिक हो चुका है। क्षेत्र के लोग जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक सड़क चौड़ीकरण की गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या यथावत बनी हुई है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन एक साथ पास नहीं हो पाते हैं।
इस संबंध में विधायक प्रीतम सिंह पंवार का कहना है थत्यूड़-अलमस सड़क संकरी होने से दिक्कतें आ रही है। विभाग को इसके चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित करना चाहिए। लोनिवि के ईई राजेंद्र टम्टा का कहना है कि विधायक का प्रस्ताव मिलते ही सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
Trending Videos