{"_id":"699daa280ce1c4c8fd0acc7d","slug":"the-committee-agreed-on-16-names-of-state-agitators-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117523-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राज्य आंदोलनकारियों के 16 नामों पर समिति ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राज्य आंदोलनकारियों के 16 नामों पर समिति ने दी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वंचित आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में 16 प्रकरणों पर सहमति प्रदान की गई जबकि एक प्रकरण को अगली बैठक में शपथपत्र उपलब्ध कराने के बाद सहमति देने का आश्वासन मिला।
जिला सभागार में डीएम नितिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तुत कुल आवेदनों में से तीन आवेदनों पर एसडीएम और पुलिस विभाग की संस्तुति के क्रम में चयन के लिए संस्तुति प्रदान की गई जिस पर डीएम व समिति के सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। समिति ने तहसील नैनबाग के ग्राम कसोन निवासी सुरेंद्र सिंह के प्रकरण में अगली बैठक में शपथपत्र प्रस्तुत करने के बाद संस्तुति देने का निर्णय लिय। बैठक में मतेंद्र दत्त बहुगुणा, संजय सजवाण, हरिकृष्ण कंसवाल, मुकुल देव, नीतीश कुड़ियाल, शाकंबरी देवी, कांति कपरवाण, विजय लक्ष्मी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos