{"_id":"6a1d7bbef36c14c3f2052074","slug":"the-episodes-of-bharat-milap-and-the-coronation-left-the-audience-deeply-moved-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119257-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भरत मिलाप और राज्याभिषेक के प्रसंगों ने किया दर्शकों को भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भरत मिलाप और राज्याभिषेक के प्रसंगों ने किया दर्शकों को भावविभोर
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई रामलीला
हवन-पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आर्शीवाद
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में नवयुवक अभिनय श्रीरामकृष्ण लीला समिति की पहल पर आयोजित 11 दिवसीय रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक मंचन के साथ हुआ। अंतिम दिन मंचन के दौरान श्रीराम के वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटने, भरत मिलाप और राज्याभिषेक के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर किया। पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
समापन पर हवन-पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में आहुति देकर परिवार, क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, संस्कार और आदर्श जीवन का संदेश देने वाली अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। कहा आगामी वर्ष में रामलीला को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए वह हर स्तर पर रामलीला समिति के साथ खड़े रहेंगे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नगरवासियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र उनियाल, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जीतराम भट्ट, सभासद विजय कठैत, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल आदि मौजूद रहे।