{"_id":"6a26c9b6d8df4bde9f0e2ad1","slug":"the-gajna-pali-gram-panchayat-has-also-extended-its-support-for-the-liquor-ban-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119394-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गाजणा-पाली ग्राम पंचायत ने भी किया शराबबंदी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गाजणा-पाली ग्राम पंचायत ने भी किया शराबबंदी का समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में होने वाले सार्वजनिक समारोह में शराब नहीं परोसी जाएगी
नई टिहरी/चंबा। ग्राम पंचायत गाजणा-पाली भी शराबबंदी मुहिम में शामिल हो गया है। ग्रामीणों ने बैठक कर शादी समारोह की मेहंदी रस्म, जन्म दिन और चूड़ाक्रम संस्कार सहित अन्य किसी भी सार्वजनिक आयोजनों में शराब का वितरण और सेवन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गांव में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम समाज सुधार समिति का भी गठन किया गया है।
गांव में प्रधान जयसूरी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विवाह समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने और शराब पीकर सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंचायती फैसले का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने कहा कि ग्राम पंचायत गाजणा-पाली ने सराहनीय निर्णय लिया है। अन्य ग्राम पंचायतों को भी इस फैसले से प्रेरणा लेकर शराब बंदी मुहिम में शामिल होना चाहिए। शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण के गांव के लोगों ने यह सराहनीय निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत का यह निर्णय केवल शराबबंदी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।
विज्ञापन
ग्राम समाज सुधार समिति में नीरज सजवाण अध्यक्ष, सुशीला देवी उपाध्यक्ष, वीना सुयाल सचिव, सुंदरी देवी सहसचिव, पुष्पा देवी कोषाध्यक्ष, अंजना सुयाल, विनिता सुयाल, गंगाराम सुयाल, रीना सुयाल, प्रतिक्षा सजवाण, वीना सजवाण और ललिता सजवाण को सदस्य नामित किया गया है। बैठक में जगदीश बडोनी, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।