सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The gravel scattered across the broken road is putting passersby to the test.

Tehri News: उखड़ी सड़क पर बिछी गिट्टियां ले रहीं राहगीरों की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 30 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
The gravel scattered across the broken road is putting passersby to the test.
विज्ञापन
एक माह से अधर में लटका हुआ है बोंगा-भैलूड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य
Trending Videos

ग्रामीणों ने जल्द शुरू नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय से सटे बोेंगा-भैलूड़ा मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य करीब एक माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग की ओर से सड़क का पुराना डामर उखाड़कर उसके नए डामरीकरण के लिए गिट्टियां व रोड़ियां बिछाकर छोड़ दिया गया है। इससे आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जल्द ही सड़क कार्य शुरू नहीं होता तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बोंगा ग्राम पंचायत की वार्ड सदस्य अलका मिश्रा ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से गत एक वर्ष से पांच किमी लंबी बोंगा-भैलूड़ा रोड पर करीब चार करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है लेकिन कहीं पर भी मानकों के अनुरूप चौड़ीकरण कार्य नहीं हुआ तो डामरीकरण के लिए सड़क पर पुराना डामर उठाकर वहां पर जी टू और जी थ्री का कार्य अधर में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी रोड़ियों और गिट्टियों को रोलर से दबाने की बजाय वैसी छोड़ दिया गया है। करीब एक माह से कार्य बंद होने के कारण वहां पर इन रोड़ियों के बीच से आवाजाही करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन उनकी ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की स्थिति नहीं सुधारी जाती है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता गोविंद बिष्ट का कहना है कि डामरीकरण की दरों को लेकर ठेकेदारों ने कुछ आपत्तियां दर्ज की है। साथ ही मजदूरों की कमी के कारण कुछ परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed