सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The New Zealand team explored the possibility of establishing a Kiwi Centre of Excellence in Magra.

Tehri News: न्यूजीलैंड की टीम ने तलाशी मगरा में कीवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 07 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
The New Zealand team explored the possibility of establishing a Kiwi Centre of Excellence in Magra.
विज्ञापन
उद्यान में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाने से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के राजकीय उद्यान मगरा में प्रस्तावित कीवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाओं का आकलन करने के लिए न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक मगरा पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां कीवी उत्पादन की अपार संभावनाएं जताई। इस दौरान उद्यान में ऑटेमेटिक वेदर स्टेशन भी स्थापित किया गया।
न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने मगरा उद्यान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर उच्च गुणवत्ता वाली नर्सरी, मदर ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेकर क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी और कीवी उत्पादन की संभावनाओं का तकनीकी मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के बायोसाइंस संस्थान से आए वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के कीवी उत्पादक किसानों से संवाद कर जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने उन्हें रोग प्रबंधन, ट्रेनिंग एवं प्रूनिंग तकनीक, आधुनिक बाग प्रबंधन और उन्नत उत्पादन प्रणालियों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि योजना धरातल पर उतरी तो मगरा उत्तराखंड के प्रमुख कीवी उत्पादन केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

टीम में डेनियल कोलिन ब्लैक, निकोलस गूल्ड, जॉय लॉरेन टायसन, स्टीवन रॉबर्ट ग्रीन, जेरेमी निकोलस बॉर्डन और स्टीफेन क्लेयर शामिल थे। इस मौके पर भारतीय न्यूजीलैंड उच्चायोग की सुदेशना रे, कृषि मंत्रालय से चिराग, उद्यान निदेशालय की सुरभि पांडे और कविता राणा मौजूद थे। डीएचओ अरविंद शर्मा ने कहा कि मगरा में कीवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होने से कीवी उत्पादकों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed