सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Ghansali-Ghuttu Road Tehri vehicle plunges into a gorge, one dead driver critically injured

Tehri: घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा; वाहन नदी में गिरा, एक की मौत, चालक गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 07 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

वाहन घनसाली से घुत्तू की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

Accident on Ghansali-Ghuttu Road Tehri vehicle plunges into a gorge, one dead driver critically injured
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

टिहरी के घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना घुत्तू बाजार से पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बंगले के नीचे हुई, जहां एक निजी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए भिलंगना नदी में जा समाया।




जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK09C-3417 घनसाली से घुत्तू की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में नीचे नदी में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Highway Accident: कालेश्वर में बदरीनाथ से लौट रही कार और टेम्पो ट्रैवलर की  भिड़ंत, मची चीख पुकार
विज्ञापन
Trending Videos


थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने वाचस्पति सेमवाल (62 वर्ष), पुत्र श्याम लाल, निवासी समणगांव को मृत घोषित कर दिया। वही, वाहन चालक ईश्वरी प्रसाद, पुत्र ज्ञानानंद की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed