{"_id":"6a256e175706a4701805c9d7","slug":"there-is-no-regular-system-for-garbage-disposal-in-thatyur-market-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119368-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: थत्यूड़ बाजार में नहीं है कूड़ा निस्तारण की नियमित व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: थत्यूड़ बाजार में नहीं है कूड़ा निस्तारण की नियमित व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार का कूड़ा अगलाड़ नदी और वेलगरा गदेरे में हो रहा डंप
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में कूड़ा निस्तारण की नियमित व्यवस्था नहीं होने से बाजार में जगह-जगह बिखरा कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। बाजार में कहीं अस्थायी कूड़ादान नहीं होने के कारण लोग अगलाड़ नदी में कूड़ा फेंक रहे हैं जिससे नदी दूषित हो रही है। स्थानीय लोगों ने कूड़ा निस्तारण की नियमित व्यवस्था करने की मांग की है।
थत्यूड़ बाजार में कूड़ा बड़ी समस्या है। करीब चार हजार की आबादी वाले बाजार में कूड़ा रखने के लिए अस्थायी कूड़ादान भी नहीं रखा गया है जिससे लोग अपने घरों का कूड़ा बाजार के पास अगलाड़ नदी और बेलगरा गदेरे में फेंकने को मजबूर हैं। सफाई कर्मचारी के सामने भी बाजार का कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी रहती है जिससे बाजार में रोजाना सफाई का कूड़ा भी अगलाड़ नदी में डालने की मजबूरी बनी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार, महामंत्री विक्रम चौहान, राकेश सजवाण, रमेश रावत, कृपाल सिंह रावत और कुलदीप असवाल ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में कूड़ा निस्तारण वाहन 10 से 15 दिनों बाद आता है। इतने दिनों तक कूड़ा घर में रखना खासा मुश्किल है जिससे लोग अपने घर और दुकान का कूड़ा अगलाड़ नदी और वेलगरा गदेरे में फेंकने को मजबूर हैं। इससे नदी दूषित हो रही है। उन्होंने थत्यूड़ बाजार में कूड़ा निस्तारण वाहन नियमित रूप से भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
ब्लॉक के पास अभी तक एक ही कूड़ा निस्तारण वाहन है। नैनबाग तहसील से लेकर धनोल्टी तहसील क्षेत्र में भी उसी वाहन का उपयोग किया जा रहा है। इससे ज्यादा समय लग रहा है। नए कूड़ा वाहन के लिए कोटेशन मांगे गए हैं। उसके बाद सभी जगहों पर नियमित व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- अर्जुन सिंह रावत, बीडीओ जौनपुर।