{"_id":"6a1d7b67833dac21230867d2","slug":"those-affected-by-the-song-dam-have-raised-a-demand-for-displacement-tehri-news-c-50-1-nth1001-119256-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सौंग बांध प्रभावितों ने विस्थापन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सौंग बांध प्रभावितों ने विस्थापन की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांगों का निस्तारण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
नई टिहरी। सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित विकास समिति रगड़ गांव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बांध प्रभावित सौंदाणा, घुड़साल एवं रगड़ गांव के पूर्ण रूप से प्रभावित परिवारों का विस्थापन करने और आंशिक प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मांगों का जल्द समाधान न होने ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष रविंद्र पंवार सचिव बलवीर सिंह कंडारी ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गत 8 वर्षों उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण लगातार विस्थापन और मुआवजे की मांग करते आ रहे हैं। बांध के कारण विस्थापित होने वाले ग्रामीणों को अभी तक भूखंड आवंटित किए गए हैं।
प्रभावितों को सिंचित खेती मुआवजा के सर्किल रेट 2 से ढाई लाख रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है। कहा कि गत वर्ष सौंग नदी में आई आपदा से सौंदाणा गांव का आधा से अधिक भाग आपदा में बह गया जबकि घुड़साल गांव और रंगड़ गांव भी प्रभावित हुए हैं। बांध के कारण 40 परिवार पूर्ण और करीब 250 परिवार आंशिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बांध प्रभावित प्रत्येक परिवार को पुनर्वास नीति के तहत परियोजना में रोजगार देने, प्रभावित को बढ़ी हुई दरों से मुआवजा देने सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग की। कहा कि बांध के कारण को ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा जैसे पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित कर दिया गया है। कई ऐसे परिवार है जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक जमीन परियोजना के लिए अधिग्रहण की जा चुकी है उन्हें पुनर्वास नीति के तहत पूर्ण विस्थापन की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा जिससे ग्रामीणों की समस्या और बढ़ जाएगी। वहीं डीएम ने इसी सप्ताह बांध प्रभावित गांव का निरीक्षण करने और शीघ्र बांध प्रभावितों की समस्या के संबंध में शासन स्तर पर वार्ता करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। इस मौके पर विक्रम कंडारी, केदार सिंह, पदम पंवार, दिनेश सिंह, विरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, आनंद नेगी, दीपेंद्र सिंह, विक्रम पंवार, जयपाल, अमित, दीपक, विनोद, राजेंद्र, हरेंद्र, बचन सिंह,गोविंद सिंह, सेनपाल सिंह, गीता आदि मौजूद थे।