सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Those who supported the liquor ban campaign were felicitated.

Tehri News: शराबबंदी अभियान में सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 08 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Those who supported the liquor ban campaign were felicitated.
विज्ञापन
जौनपुर में पालीगाड, दशज्यूला और छैज्यूला शराब पूरी तरह प्रतिबंधित

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर विकास मंच ने समाज सुधार अभियान के तहत शराब बंदी मुहिम में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया है। मंच ने कहा कि सभ्य समाज के लिए शराब जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग करने वालों को भविष्य में भी सम्मानित किया जाता रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में जौनपुर विकास मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने वाले करीब 100 लोगों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्त अभियान में पालीगाड, दशज्यूला और छैज्यूला पट्टी के दर्जनों गांवों का विशेष सहयोग रहा है। बताया गया कि पिछले छह माह पूर्व जौनपुर विकास मंच थत्यूड़ ने गांव-गांव जाकर विवाह समारोह की मेहंदी रस्म, जन्मदिन, चूड़ाकर्म संस्कार सहित अन्य सभी मांगलिक कार्यक्रमों में शराब और मांस परोसने की प्रथा को प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास मंच ने प्रत्येक गांव में संबंधित प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कर गांव के सभी लोगों ने मांगलिक कार्यक्रम में शराब मुक्त शादी समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया था। इस मुहिम को और बढ़ाने के लिए मंच ने अभी तक शराब मुक्त अभियान में सहयोग करने वाले एक सौ से अधिक लोगों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया है। इस दौरान कृषि, बागवानी, पशुपालन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, महामंत्री खेमराज भट्ट, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार,
विज्ञापन

चेतन प्रसाद नौटियाल, गढ़वाली रामायण के रचयिता देवेंद्र प्रसाद चमोली, जयेंद्र बिजलवाण, विनोद सेमवाल, निहाल सिंह रावत सनवीर बेलवाल अकबीर पंवार पृथ्वी रावत सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह पवार कुशाल सिंह चौहान प्रताप सिंह पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed