फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three houses and a primary school hit by landslide in Jandoli village

Tehri News: जंदोली गांव में भूस्खलन की जद में आए तीन घर और प्राथमिक स्कूल

Sun, 02 Aug 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 02 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Three houses and a primary school hit by landslide in Jandoli village
घनसाली जंदोली गांव में भूस्खलन से खतरे की जद में आए आवासीय भवन। संवाद
आपदा से गांव की पेयजल लाइन भी हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के जंदोली तोक में रविवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तीन परिवारों के मकान और प्राथमिक विद्यालय प्रभावित हो गए। भूस्खलन से मकानों के आसपास भारी मलबा जमा हो गया और जमीन दरकने से गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित तीन परिवारों को पंचायत भवन में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया है। वहीं, इन तीनों मकानों से लगे प्राथमिक विद्यालय के भवन में भी मलबा आने से नुकसान हुआ है। विद्यालय भवन प्रभावित होने से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इसी के साथ ही भूस्खलन के दौरान गांव की दो पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

ग्राम प्रधान जितेंद्र थपलियाल की ओर से बताया गया कि भूस्खलन से बलवीर लाल, मुकंद लाल और संजय लाल के मकान प्रभावित हुए हैं। खतरे को देखते हुए तीनों परिवारों को पंचायत भवन में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि जंदोली तोक लंबे समय से भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और गांव के करीब 25 परिवार पहले से ही खतरे की जद में हैं। ग्रामीणों की ओर से कई बार प्रशासन को इस स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


प्रभावित ग्रामीण सविता देवी ने बताया कि रविवार सुबह करीब तीन बजे तेज बारिश के बाद अचानक घर के आगे का आंगन दरक गया। वहीं, पूनम ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया कि छोटे बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं, पूर्व प्रधान सोहन दास ने बताया कि गांव के विस्थापन के संबंध में विधायक शक्ति लाल शाह को भी पूर्व में प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक विजय कुमार पटवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जंदोली तोक में भूस्खलन हुआ है। एहतियात के तौर पर प्रभावित परिवारों को पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है। आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed