फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam-affected families to soon receive compensation and rehabilitation benefits: ADM

बांध प्रभावित परिवारों को जल्द मिलेगा मुआवजा और पुनर्वास का लाभ: एडीएम

Sun, 02 Aug 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 02 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dam-affected families to soon receive compensation and rehabilitation benefits: ADM
नैनबाग सौंग बांध परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेते एडीएम व अ​धिकारीगण। स्रोत जा
नैनबाग (टिहरी)। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने निर्माणाधीन सौंग बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और मुआवजा वितरण की समीक्षा की। उन्होंने बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण जल्द करने, पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। परियोजना से टिहरी जिले के सौंदणा, रगड़गांव व घुडसाल गांव और देहरादून जिले का प्लेड गांव प्रभावित हो रहा है। परियोजना की जद में 10.560 हेक्टेयर भूमि आ रही है। इसमें 30 खातेदारों के 76 परिवार पूर्ण रूप से और 107 खातेदारों के 268 परिवार आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। इसके अलावा 61 आवासीय भवन और 33 गोशालाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम नेगी ने बताया कि बांध परियोजना से पूर्ण रूप से प्रभावित गांवों के पुनर्वास संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत प्रभावित परिवारों को किए गए मुआवाजा वितरण और पुनर्वास की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा और पुनर्वास से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। किसी भी पात्र व्यक्ति को मुआवाजा व पुनर्वास के लाभ से वंचित न रखने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारियों ने बताया कि मालदेवता से बांध स्थल तक 10.50 किलोमीटर पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। बांध के ऊपरी हिस्से में नदी के दोनों ओर 2.50-2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। करीब 2100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सौंग पेयजल परियोजना का बांध 133 मीटर ऊंचा होगा। परियोजना के पूरा होने के बाद पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट, परियोजना प्रबंधक सुधीर सैनी, शुभांशु तिवारी, धीरेंद्र नेगी, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed