फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for investigation into trust operating in the name of a deity

Tehri News: देवता के नाम पर संचालित ट्रस्ट की जांच कराने की मांग

Sun, 02 Aug 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 02 Aug 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation into trust operating in the name of a deity
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के भाटगांव में ग्रामीणों ने श्री चंदनी नाग बोल्या राजा देवता ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय गतिविधियों की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने डीएम और एसडीएम घनसाली को ज्ञापन भेजकर ट्रस्ट के गठन (वर्ष 2009) से अब तक के आय-व्यय, अभिलेखों, संपत्तियों और कार्यों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रस्ट की वित्तीय गतिविधियों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने देवता के नाम से प्राप्त धनराशि, उसके उपयोग, भूमि, आभूषण, पूजा-पाठ और श्रद्धालुओं से मिलने वाले चढ़ावे का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने ट्रस्ट की वर्ष 2019 और 2020 की वित्तीय विवरणी में दर्शाए गए यात्रा, भंडारा, पूजा-पाठ, मरम्मत, प्रशिक्षण, जागरूकता और छात्र सहायता जैसे खर्चों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित रसीदें, लाभार्थियों की जानकारी और धनराशि के उपयोग से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की।ज्ञापन पर ग्राम प्रधान लज्जिता पैन्यूली, डॉ. महादेव सेमवाल, महेश सेमवाल, विजय सेमवाल, वीरेंद्र जोशी, मूर्ति राम जोशी, विलोचन और अजय सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देवता से जुड़ी आस्था के कारण ट्रस्ट की सभी गतिविधियों में पारदर्शिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed