{"_id":"6a369995a7d602cd080f2fe8","slug":"traveling-on-the-tipri-chah-motor-road-is-risky-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119668-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिपरी-चाह मोटर मार्ग पर जोखिमभरा है सफर करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिपरी-चाह मोटर मार्ग पर जोखिमभरा है सफर करना
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क की बदहाल स्थिति में लोनिवि भी नहीं पाया है सुधार
नई टिहरी। पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित होने के बाद भी टिपरी-चाह मोटर मार्ग की दशा नहीं सुधर पाई है जिससे लोगों को इस रोड पर जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क का सुधारीकरण करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे क्षेत्र के लाेगों में शासन-प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी है।
जाखणीधार ब्लॉक में टिपरी-चाह 14 किमी मोटर मार्ग से जुड़े गांव के लोगों को पीएमजीएसवाई की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 2010-12 में बनी इस सड़क का डामरीकरण डेढ़-दो साल में ही उखड़ गया था जिससे अब यह सड़क पूरी खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गई है। स्थिति यह है, कि यह सड़क कई जगहों पर मानको के अनुरूप भी नहीं बन पाई है।
स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क का सुधारीकरण-डामरीकरण करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि भी इस सड़क की दशा नहीं सुधार पाया है। भटकंडा के प्रधान प्रदीप भट्ट, जसपाल सिंह पंवार और जयपाल सिंह पंवार ने बताया कि कई जगहों पर सड़क का डामीकरण उखड़कर सड़क पर फैला हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क जोखिमभरी होने के कारण कई लोग इस रोड के बजाए टिपरी-पीपलडाली-चाह मोटर मार्ग से लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। पहले पीएमजीएसवाई और अब लोनिवि से सड़क की दशा सुधारने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों को इस सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने लोनिवि से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
टिपरी-चाह मोटर मार्ग का सुधारीकरण-डामरीकरण कार्य के लिए शासन को 3.60 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर दूसरी बार शासन को भेजा गया है। इस बार वन टाइम मेंटिनेंस की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
- नवीन कौशिक, सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।