फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers' protest for a road

Tehri News: सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2026 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 08 Jul 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers' protest for a road
25 साल बाद भी नहीं बनी दीवा-द्वारीखाल सड़क
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों के गांव में प्रवेश पर रोक की दी चेतावनी
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के दीवा गांव में दीवा-द्वारीखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। कोटद्वार कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दीवा-द्वारीखाल मोटर मार्ग की मांग पिछले करीब 25 वर्षों से की जा रही है लेकिन आज तक सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट के पैतृक गांव समेत आसपास के कई गांवों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। इसके बावजूद जनहित की इस मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और क्षेत्रीय विधायक ने सड़क निर्माण को लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो जनप्रतिनिधियों का गांव में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सोहन सिंह, मुरली सिंह, सतेंद्र सिंह, मदन सिंह, विनीता देवी, कपोत्री देवी, रजनी देवी, रमेश सिंह, जयमल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, धर्म सिंह, आनंद सिंह, हरीश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed