फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Agniveer from Sankari village goes missing; missing person report filed with police.

Tehri News: सांकरी गांव का अग्निवीर लापता, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Agniveer from Sankari village goes missing; missing person report filed with police.
घर से ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाने के लिए 16 जून को निकला था सूरज
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में सांकरी गांव का अग्निवीर सूरज भट्ट (21) पुत्र सोहनलाल भट्ट ड्यूटी पर दार्जिलिंग जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने पर भी जवान का कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने कंडीसौड़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक जवान का कुछ पता नहीं चल पाया है।
लापता अग्निवीर के पिता सोहन लाल भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सूरज दो साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती दार्जिलिंग में है। 12 जून को वह ड्यूटी से घर पहुंचा और 16 जून को वह घर से ड्यूटी पर दर्जिलिंग जाने के लिए निकला था। कुछ दिनों बाद संपर्क करने पर जब उसका मोबाइल फोन बंद मिला तो दार्जिलिंग में उसकी यूनिट से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

वहां से बताया गया कि सूरज अभी तक अपनी यूनिट में नहीं पहुंचा है। यह जानकारी मिलने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिल रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चल पाया तो 27 जून 2026 कंडीसौड़ पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अग्निवीर की गुमशुदगी दर्ज होते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक-दो बार उसकी लोकेशन हिमाचल और दिल्ली में मिली लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद मिलने के कारण उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। बावजूद पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed