फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sit-in by dam-affected people suspended following MLA's assurance.

Tehri News: विधायक के आश्वासन पर बांध प्रभावितों का धरना स्थगित

Tue, 07 Jul 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sit-in by dam-affected people suspended following MLA's assurance.
मुख्यमंत्री से 11 जुलाई को वार्ता करेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी दिए जाने की मांग को लेकर पिछले 138 दिनों से संचालित धरना स्थगित हो गया है। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने धरने पर बैठे लोगों को 11 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया है।
टिहरी गढ़वाल जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के संयोजक सागर भंडारी ने कहा कि कि टिहरी बांध से प्रदेश सरकार को मिलने वाले 12 प्रतिशत रॉयल्टी से बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी देने के साथ जिले की स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्चा किए जाने की मांग को बीते 28 फरवरी को जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बांध प्रभावितों ने बौराड़ी के गणेश चौक में धरना शुरू किया गया था।
विज्ञापन

इस बीच मोर्चा से जुड़े लोगों ने 16 दिनों तक खैट पर्वत पर भी भूख हड़ताल भी की। भंडारी ने बताया कि घनसाली विधायक शाह ने धरने पर बैठे लोगों से अनुरोध किया, वह धरना समाप्त कर दें। मामले में 11 जुलाई को विधायक के नेतृत्व में बांध प्रभावितों के एक शिष्ट मंडल देहरादून जाकर सीएम से वार्ता करेगा। विधायक के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना स्थगित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है,वार्ता सकारात्मक होगी। लेकिन किसी कारण से वार्ता सकारात्मक नहीं रहती है तो उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, गोपीनाथ सिंह रावत, देवांक चमोली, मानवेंद्र रावत, अजय पंवार, उम्मेद सिंह, त्रिलोक चंद रमोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed