{"_id":"6a4cfcd55a8671ce33051da9","slug":"panchayat-representatives-protest-demanding-the-transfer-of-the-bdo-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119992-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन
Tue, 07 Jul 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री उनियाल को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय फकोट में प्रदर्शन किया। बाद में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपकर बीडीओ का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रतिनिधि ब्लॉक मुख्यालय फकोट पहुंचे। खंड विकास अधिकारी के तत्काल स्थानांतरण की एक सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी विकास कार्यों में रोड़ा अटका रही हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं करतीं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में डीएम में ज्ञापन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे आक्रोशित जनप्रतिनिधियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। बाद में जनप्रतिनिधियों ने नरेंद्रनगर स्थित मंत्री सुबोध उनियाल के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बताया मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम व ग्राम पंचायत सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनय रणकोटी, जिला पंचायत सदस्य हुकुम सिंह भंडारी, मंजू रमोला, राकेश राणाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिद्धार्थ राणा, भगवान सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण रावत आदि मौजूद रहे।
बीडीओ से दुर्व्यवहार पर एफआईआर देने की मांग
नई टिहरी। नरेंद्रनगर की ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीडीओ के समर्थन में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन उतर आया है। संगठन पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख के पति व क्षेत्र पंचायत सदस्य सिद्धार्थ राणा पर बीडीओ के साथ अभद्रता, अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाते कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि महिला अधिकारी के साथ इस तरह का आचरण करना उचित नहीं है। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भरत चंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री मो. असलम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि नरेंद्रनगर ब्लॉक में कार्यरत खंड विकास अधिकारी श्रुति वत्स के साथ कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख के पति सिद्धार्थ राणा के द्वारा अपमानजनक, अमर्यादित व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में हस्तक्षेप किया गया। अभद्र भाषा, धमकी पूर्ण आचरण किया गया। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया था लेकिन एफआईआर दर्ज न होना और प्रभावी कार्रवाई न होना चिंताजनक है। जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद