{"_id":"6a4cfd84ff2b1231cf074b2d","slug":"villagers-raised-questions-about-the-functioning-of-the-officials-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119993-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस : चार साल से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत नहीं होने पर गुस्साए पूर्व प्रधान
नैनबाग(टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय में डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने लोनिवि, शिक्षा, जल संस्थान, स्वास्थ्य, पंचायती राज, वन विभाग और लघु सिंचाई विभाग से जुड़ी समस्याएं रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। डीएम ने कई शिकायतों का निस्तारण करते हुए अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को प्रेषित कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। दिवस में 11 जन्म प्रमाणपत्र और एक मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत किया गया।
नैनबाग महाविद्यालय में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। लाेगों ने कहा कि अधिकारी समस्या का समाधान करने में कोई रुचि नहीं दिखाते हैं। शिकायत मिलने पर डीएम ने सभी अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार कर समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील दिवस पहुंचे टटोर के पूर्व प्रधान गंभीर सिंह रावत ने चार साल से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत नहीं होने पर रोष जताया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज स्व. जसपाल राणा का स्मारक बनाने और फपरोग खेराड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने मांग की।
विज्ञापन
हुकम सिंह रावत ने केंपटी क्षेत्र में चल रहे अवैध क्रेशर प्लांटों की जांच करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ने पंतवाड़ी, श्रीकोट, जाखधार बाजार में नालियों की मरम्मत करने की मांग की। डीएम ने दिवस में पंजीकृत सभी 169 शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख सीता पंवार, प्रधान मीनाक्षी चौहान, राजेश सजवाण, शरण सिंह पंवार, अनिल, अर्जुन सिंह रावत आदि मौजूद थे।