{"_id":"69bc331b4478cb8f3b085b41","slug":"20-shops-in-the-vending-zone-closed-due-to-non-availability-of-commercial-cylinders-threatening-employment-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138680-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से वेंडिंग जोन में 20 दुकानें बंद, रोजगार पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से वेंडिंग जोन में 20 दुकानें बंद, रोजगार पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Page No : 8रुद्रपुर के वेंडिंग जोन में बंद पड़ी दुकाने। अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब बाजार में दिखने लग है। रुद्रा वेंडिंग जोन में इस समस्या का गहरा असर पड़ा है। सिलिंडर की अनुपलब्धता के कारण कम से कम 20 दुकानों पर ताला लटक चुका है, जिससे इन दुकानदारों का रोजगार छिन गया है।
व्यावसायिक सिलिंडर की कमी का सीधा प्रभाव आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। कई छोटे व्यवसायों, विशेष रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों पर। सिलिंडर की अनुपलब्धता के कारण या तो अपना कारोबार बंद करना पड़ा है या फिर वे सीमित मात्रा में ही काम कर पा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप खाने की थाली और चाय जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। रुद्रा वेंडिंग जोन, जो स्थानीय निवासियों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। वर्तमान में गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इस जोन में 90 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें से अधिकांश खाद्य पदार्थ बेचने का काम करती हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से लगभग एक-चौथाई दुकानों को बंद करना पड़ा है। कुछ दुकानदारों के पास केवल एक-दो दिन चलाने लायक सिलिंडर का स्टॉक बचा है, जिससे भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
लोगों की आजीविका हुई प्रभावित
बंद पड़ी दुकानों का मतलब है कि कई लोगों की आजीविका सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। ये दुकानदार न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं बल्कि कई मामलों में ये अन्य लोगों के लिए रोजगार का स्रोत भी होते हैं। सिलिंडर की किल्लत के कारण इन लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है और अब गंभीर रूप ले चुकी है। दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और व्यावसायिक सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालेगा ताकि इन दुकानों को फिर से खोला जा सके और लोगों का रोजगार बहाल हो सके।
पांच किलो का सिलिंडर 2500 तक
रुद्रा वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले फूड कारोबारी का कहना है कि उन्होंने 500 का छोटा वाला सिलिंडर 2500 रुपये में भरवाया है। यह सिलिंडर भी उन्हें बड़ी जद्दोजहद के बाद मिला। इससे साफ है कि बाजार में गैस सिलिंडर के नाम पर लूटखसोट शुरू हो गई है।
वर्जन
गैस सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति हो रही है। व्हावसायिक सिलिंडर सबसे पहले अति आवश्यक सेवाएं अस्पताल व स्कूलों में पहुंचाए जा रहे हैं। सिलिंडर का संकट भी जल्द समाप्त होगा। घरेलू सिलिंडर की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। लोगों से अपील है कि धैर्य रखें और ऑनलाइन बुकिंग करें। - नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी।
वर्जन
व्यावसायिक सिलिंडर जिले में पहुंच रहे हैं। खपत अधिक होने से सिलिंडर जल्द बंट रहे हैं। शीघ्र लोगों को सिलिंडर मिलने लगेंगे। - प्रमोद पांडे, प्रबंधक, इंडेन गैस।
Trending Videos