फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A hostel for SC-ST students will be built in the Polytechnic in kashipur

Uttarakhand: पॉलीटेक्निक में एससी-एसटी छात्रों का बनेगा छात्रावास, शासन से 9.5 करोड़ का बजट मंजूर

Wed, 12 Aug 2026 12:56 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

काशीपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए अलग छात्रावास का निर्माण होगा। इस परियोजना के लिए शासन ने 9.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। 

विज्ञापन
A hostel for SC-ST students will be built in the Polytechnic in kashipur
राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए अलग छात्रावास बनेगा। इसके लिए शासन से 9.5 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। कार्यदायी संस्था की ओर से बरसात का सीजन खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में देहरादून, हरिद्वार, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, पौड़ी आदि जिलों के 1100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें करीब 200 विद्यार्थी एससी-एसटी वर्ग के हैं। दूसरे जगहों के छात्रों को कमरा किराए पर लेकर रहना पड़ता है।

विज्ञापन

पढ़ाई के साथ उन्हें रहने, खाने आदि का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इसी के चलते संस्थान ने एक छात्रावास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने एससी-एसटी उपयोजना के तहत 95 बेड का छात्रावास बनाने के लिए बजट स्वीकृत किया है। छात्रावास निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम ऊधमसिंह नगर को कार्यदायी संस्था नामित किया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

75 छात्रों को बाहर लेना पड़ सकता है कमरा

संस्थान में 90 और 50 बेड का बालक और 50 और 40 बेड का बालिका छात्रावास बना है। छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष में ही छात्रावास का लाभ मिलता है। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते बाहरी जिलों से आने वाले छात्रों को किराए का कमरा लेना पड़ रहा है। नया छात्रावास बनने के बाद भी करीब 75 छात्रों को किराए पर कमरा लेना पड़ सकता है।

पॉलीटेक्निक में एससी-एसटी बालकों के लिए 95 बेड का छात्रावास बनना है। शासन से करीब 9.5 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुछ पेड़ हटाए जाने हैं। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिसमें एक साल का समय लग सकता है। - नरेंद्र नवानी, प्रोजेक्ट मैनेजर, पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed