फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Body of Urdu translator found floating in Nanak Sagar reservoir

Udham Singh Nagar: नानक सागर जलाशय में उतराता मिला उर्दू अनुवादक का शव, खटीमा ब्लॉक कार्यालय में थे कार्यरत

Wed, 12 Aug 2026 06:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 06:36 PM IST
सार

नानक सागर जलाशय में बुधवार को एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान खटीमा ब्लॉक कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी (50) पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई।

विज्ञापन
Body of Urdu translator found floating in Nanak Sagar reservoir
अनुवादक वसीम कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नानकमत्ता के नानक सागर जलाशय में बुधवार को एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान खटीमा ब्लॉक कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी (50) पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार को नानक सागर जलाशय के तटबंध से गुजर रहे कुछ राहगीरों को जलाशय में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला गया। मृतक के पास मिले कागजात से उनकी पहचान आवास विकास कालोनी, खटीमा निवासी वसीम कुरैशी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार से घर से लापता थे। परिवार को लोग उन्हें ढूंढ रहे थे,लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि वह खटीमा ब्लॉक में उर्दू अनुवादक के रूप में तैनात है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed