फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali youth robbed in Rudrapur

Uttarakhand: नेपाल जा रहे युवक को बस में नशीला पदार्थ देकर लूटा, ऐसे उड़ाए 50 हजार; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 Aug 2026 06:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 06:28 PM IST
सार

जालंधर से नेपाल लौट रहे युवक को चलती बस में जहरखुरानी गिरोह ने निशाना बनाया। सहयात्रियों के वेश में बैठे आरोपियों ने उसे चाय-बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया और उसकी जेब से 40 से 50 हज़ार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Nepali youth robbed in Rudrapur
जीवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर से नेपाल के महेंद्रनगर लौट रहे जीवन को जहरखुरानी गिरोह ने चलती बस में निशाना बना लिया। सहयात्रियों के वेश में बैठे आरोपियों ने जीवन को चाय और बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कुछ देर बाद वह बेसुध हो गया। आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 40 से 50 हजार रुपये निकाल लिए और उसे रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


राहगीर प्रदीप कुमार ने पुलिस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जीवन के पास मौजूद आईफोन, दूसरा मोबाइल और तीन बैग सुरक्षित मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed