फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inter-state criminal arrested for robbing ring from retired employee in Kusumkheda Haldwani

Haldwani: रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

Wed, 12 Aug 2026 03:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 03:30 PM IST
सार

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूटने वाले 60 वर्षीय अंतरराज्यीय शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश भोला-भाला बनकर लोगों को अपने झांसे में लेता था।

विज्ञापन
Inter-state criminal arrested for robbing ring from retired employee in Kusumkheda Haldwani
रिटायर्ड कर्मचारी को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। 60 साल का यह शातिर भोला बनकर लोगों को झांसे में लेता था।

विज्ञापन


एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आठ अगस्त की सुबह दूध लेने गए कुसुमखेड़ा भूमिया विहार निवासी रिटायर्ड कर्मचारी महेंद्र चंद्र तिवारी को एक बुजुर्ग दिखने वाले व्यक्ति ने बातों में उलझाकर सम्मोहित कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने महेंद्र से सात ग्राम सोने की अंगूठी उतरवा ली और आंखों में धूल झोंककर भाग गया। रिटायर्ड कर्मचारी की ओर से ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने छीना-झपटी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 11 अगस्त को आरोपी विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला गौजानी रामनगर को मुखानी कोतवाली क्षेत्र में ही बिना नंबर की स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ठगी गई एक लाख कीमत की अंगूठी बरामद कर ली। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बाक्स- शातिर विनोद अधिक उम्र का उठाता है फायदा अंतरराज्यीय बदमाश विनोद बेहद शातिर है। वर्ष 2016 से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसके खिलाफ लूट, धोखाधड़ी, झपटमारी के पांच केस दर्ज हैं। सबसे पहले ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कुसुमखेड़ा की तरह ही उसने इसी साल बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया था। मुखानी कोतवाली में उसके खिलाफ वर्ष 2021 में भी प्राथमिकी दर्ज है। बिजनौर यूपी, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी का अन्य जनपदों और राज्यों से भी ब्योरा मंगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed