फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Secretary and Additional Secretary inspected BD Pandey Hospital

UK: हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, किया निरीक्षण; वीडियोग्राफी भी कराई

Wed, 12 Aug 2026 03:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 03:38 PM IST
सार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और अपर सचिव डॉ. सौरभ गहरवार ने बुधवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Health Secretary and Additional Secretary inspected BD Pandey Hospital
हाईकोर्ट के निर्देश पर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और अपर सचिव डॉ. सौरभ गहरवार ने बुधवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव ने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, एक्सरे, सिटी स्कैन, प्रयोगशाला, पंजीकरण कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का जायजा लिया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की वीडियोग्राफी भी कराई।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और जांच सुविधाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन औषधि भंडार में मैनिटॉल दवा उपलब्ध नहीं मिली। इस पर उन्होंने तत्काल आवश्यक दवाओं की खरीद के निर्देश दिए। अस्पताल कर्मियों ने फार्मासिस्टों की कमी, भवन की जर्जर स्थिति, छत टपकने, स्टाफ नर्सों के लिए पर्याप्त आवास न होने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी जैसी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। स्वास्थ्य सचिव ने आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों की कमी दूर करने तथा आवश्यक उपकरण यूजर चार्ज फंड से खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और जिलाधिकारी को छोटे उपकरणों की कमी तीन से चार दिनों के भीतर दूर करने को कहा। साथ ही अस्पताल के आधारभूत ढांचे और अन्य कमियों का आकलन करने के लिए दो दिन के भीतर शासन स्तर से विशेषज्ञ समिति भेजने की घोषणा की। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है और इसकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


तीन से चार माह में दूर होगी डॉक्टरों की कमी
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में चिकित्सकों के 2909 स्वीकृत पद हैं, जिनमें वर्तमान में करीब 2550 डॉक्टर कार्यरत हैं। हाल ही में मेडिकल बोर्ड के माध्यम से 252 नए डॉक्टरों का चयन किया गया है, जिनमें से लगभग 200 चिकित्सक कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की कमी अब घटकर करीब 400 से 450 पदों तक रह गई है। मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों और प्रोफेसरों के 422 पदों पर चयन प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार बाहरी माध्यमों से भी नियुक्तियां की जा रही हैं तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों को भी पांच वर्ष तक सेवाएं देने का अवसर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के तहत तैयार की गई रणनीति के परिणाम अगले तीन से चार माह में दिखाई देंगे और प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed