फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   AC mechanic dies after car hits scooty on Rampur Road

हल्द्वानी सड़क हादसा: रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एसी मेकेनिक की मौत, चालक फरार

Wed, 12 Aug 2026 01:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

रामपुर रोड हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एसी मेकेनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार-स्कूटी को कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
AC mechanic dies after car hits scooty on Rampur Road
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एसी मेकेनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार-स्कूटी को कब्जे में ले ली। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

 

यूपीसीएल के 13 बीघा बिजलीघर में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले मो.वाजिद का बेटा अर्शलान (21) एसी मेकेनिक था। मंगलवार की शाम वह अपने साथी मेकेनिक के साथ रुद्रपुर से लौट रहा था कि बेलबाबा के पास शहर से रुद्रपुर की ओर जा रही नोएडा नंबर की अर्टिगा कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस बीच किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां अर्शलान की मौत हो गई जबकि घायल हशलीन निवासी इंदिरानगर, बनभूलपुरा का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

 

परिवार का बड़ा बेटा था अर्शलान
मृतक अर्शलान परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। पिता के साथ ही वह भी घर की जिम्मेदारी निभाता था। वह अविवाहित था। उसकी मौत से माता-पिता के साथ ही एक भाई और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के दौरान यूपीसीएल के एसडीओ, जेई समेत कई कर्मचारी पहुंचे और लाइनमैन मो.वाजिद को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कार चालक के रामपुर के होने का पता चला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed