UK: शक्तिफार्म से स्मैक तस्करी कर ला रहा युवक गिरफ्तार, सादी वर्दी में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
शक्तिफार्म से स्मैक तस्करी कर ला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैस गोदाम तिराहे के पास मंगलवार को पुलिस ने उसे बाइक समेत रंगेहाथ दबोचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊधमसिंह के शक्तिफार्म से स्मैक तस्करी कर ला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैस गोदाम तिराहे के पास मंगलवार को पुलिस ने उसे बाइक समेत रंगेहाथ दबोचा। उसके पास से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में उसने स्मैक बेचने की योजना बनाई।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार को आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे पर रेट्रो साइलेंसर, बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें एक बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आया। रोकने पर वह भागने लगा। इस पर पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रम आर्या निवासी आनंदपुर कोतवाली मुखानी बताया। न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पंचू से लाया था स्मैक
स्मैक तस्करी के मामलों में पहले भी यूपी के बरेली, बहेड़ी, रामपुर के साथ ही यूएसनगर के विभिन्न क्षेत्रों के तस्करों के नाम प्रकाश में आते रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती। विक्रम ने बताया कि वह शक्तिफार्म से पंचू नाम के युवक से स्मैक लाया। उसने पंचू का मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया। शक्तिफार्म से आते समय वह दोस्तों के साथ स्मैक पीने के लिए भी रुका था।
स्मैक तस्करी में पकडे़ गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना और कोतवाली प्रभारियों को नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी