फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A special chair designed for the convenience of left-handed students.

Udham Singh Nagar News: लेफ्ट हैंडर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनाई खास कुर्सी

Wed, 19 Aug 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A special chair designed for the convenience of left-handed students.
पेटेंट के साथ व्योम केसरवानी और विवि के अधिकारी
पंतनगर। विवि परिसर स्थित कैंपस स्कूल के कक्षा छह के छात्र व्योम केसरवानी ने एक विशेष कुर्सी डिजाइन की है। इस कुर्सी को बाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। व्योम को अपने इस अभिनव डिजाइन के लिए भारत सरकार से डिजाइन पेटेंट भी हासिल हो गया है।
विज्ञापन

आजकल अधिकांश विद्यालयों और महाविद्यालयों में उपलब्ध कुर्सियां मुख्य रूप से दाहिने हाथ से लिखने वाले छात्रों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। इससे बाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थियों को बैठने और लिखने में असुविधा होती है। व्योम ने अपने परिवार में इस समस्या को करीब से देखा, क्योंकि उनके पिता भी बाएं हाथ से लिखते हैं। इसी समस्या से प्रेरित होकर व्योम ने ऐसी कुर्सी बनाने का विचार किया। यह कुर्सी बाएं और दाएं दोनों हाथों से लिखने वाले विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक होगी। उनका यह विचार एक अभिनव डिजाइन के रूप में विकसित हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव दीपा विनय, कैंपस स्कूल समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा और प्रधानाचार्य प्रियंका भट्ट ने व्योम को सम्मानित किया। उन्होंने व्योम के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। संवाद
विज्ञापन


-इंसेट
पिता ने नवाचार को व्यावहारिक रूप देने में निभाई भूमिका
पंतनगर। व्योम के पिता डॉ. अमित केसरवानी ने इस नवाचार को व्यावहारिक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने व्योम की डिजाइन को अंतिम रूप देने और पेटेंट प्रक्रिया को समझाने सहित उसे पूरा करने में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। डॉ. केसरवानी स्वयं भी नवाचार और अनुसंधान क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनके नाम तीन पेटेंट दर्ज हैं। डॉ. केसरवानी अब इस पेटेंट डिजाइन का प्रोटोटाइप विकसित कर व्यावसायिक स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विद्यालय और जिला प्रशासन से इस नवाचार को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित और विकसित करने में सहयोग की अपेक्षा जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed