फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dhela and Pheeka rivers in spate; flood situation.

Udham Singh Nagar News: ढेला और फीका नदी उफान पर, बाढ़ की स्थिति

Wed, 19 Aug 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dhela and Pheeka rivers in spate; flood situation.
काशीपुर में उफान पर बहती ढेला नदी
काशीपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र की ढेला और फीका नदियां अचानक रौद्र रूप में आ गईं हैं। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों से आए भारी जलप्रवाह के कारण दोनों नदियां उफान पर आ गईं जिससे तटीय इलाकों और आसपास की बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के दौरान ढेला नदी में 13 हजार क्यूसेक और फीका नदी में 9 हजार क्यूसेक जलप्रवाह दर्ज किया गया। नदियों के उफान पर आते ही तटीय इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी और पानी खेतों की ओर रुख करने लगा जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि खतरे को भांपते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई गई। अधिकारियों ने लोगों को नदियों के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इनसेट.....
बारिश थमने के बाद दोपहर तक दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। पानी घटने से फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मंगलवार दोपहर बाद ढेला नदी में 9 हजार तो फीका नदी में एक हजार क्यूसेक जलप्रवाह है। - तहसीलदार, पंकज चंदोला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed