फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur receives 170 mm of rainfall; daily life disrupted by waterlogging.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में हुई 170 मिमी बारिश, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 19 Aug 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kashipur receives 170 mm of rainfall; daily life disrupted by waterlogging.
काशीपुर में सिंचाई विभाग की कालोनी में भरा बरसात का पानी
काशीपुर। सोमवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान रिकॉर्ड 170 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के जल निकासी के तमाम दावे धो डाले। बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें, चौराहे और निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

सुबह होते-होते स्थिति यह हो गई कि सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा हो गया। बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और अभिभावकों को झेलनी पड़ी। सुबह स्कूल के लिए निकले बच्चे और वाहन चालक जलभराव के बीच से किसी तरह रास्ता पार करते नजर आए। बारिश से मुख्य चौराहा, गेबिया नाला, गौतम नगर नाला, रामनगर रोड नाला, मुख्य बाजार, कटोराताल, पटेल नगर, मुरादाबाद रोड, रेलवे स्टेशन रोड, आर्यनगर, चैती फार्म, महाराणा प्रताप चौक समेत अधिकांश सभी मोहल्लों व कॉलोनियों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के चलते कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए जिससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, रिहायशी इलाकों और बस्तियों में हालात बेहद खराब रहे।
विज्ञापन

इनसेट.....

मकानों में घुसा गंदा पानी, सामान हुआ खराब
नाले और नालियां उफान पर होने से बारिश का गंदा पानी दर्जनों मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया। लोगों के कमरों तक में पानी भर जाने से घरेलू सामान खराब हो गया। बारिश रुकने के बाद लोग पानी को अपने मकानों से बाहर निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
काशीपुर में रात भर मूसलाधार बारिश हुई थी। पूरे क्षेत्र में 170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जलभराव होने पर नालियों को खोलने के लिए नगर निगम की टीम जुटी रही। - पंकज चंदोला, तहसीलदार काशीपुर

--------बिजली घर में घुसा बारिश का पानी, 12 घंटे गुल रही बिजली

नगर निगम ने लोनिवि के चोक नाले को जेसीबी से खुलवाया

उपभोक्ताओं ने पूरी रात अंधेरे में गुजारी, पेयजल को हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

काशीपुर। मानसून की बारिश ने एक बार फिर मानपुर बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले लोग दिनभर बिजली कटौती से परेशान रहे, फिर रात में मानपुर बिजली घर में नाले का पानी घुस जाने से पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

मानपुर स्थित 33/11 केवी बिजली घर से सटा लोनिवि का नाला बहता है। बीते सोमवार की देर शाम हुई भारी बारिश से नाला चोक हो गया और नाला ओवर फ्लो होने से उसका पानी ट्रंच रूम में भर गया। इससे रात लगभग 9:30 बजे बिजली गुल हो गई जो मंगलवार लगभग 10 बजे सुचारू हो सकी। बिजली घर के जेई अनिल कुमार ने बताया कि बिजली घर के पास नाले में घास उग आने से नाला चोक हो गया और बिजली घर के अंदर पानी घुस गया था। सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति को बंद करनी पड़ी। साथ ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से मानपुर फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं ने पहले दिनभर बिजली कटौती झेली, इसके बाद पूरी रात अंधेरे में गुजरानी पड़ी। वहीं लोगों ने बताया उनके इन्वर्टर बंद हो गए और पानी के टैंक खाली हो गए। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं का कहना था इस फीडर से किसी भी समय आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जब संबंधित अधिकारियों को फोन लगाओ तो वह फोन रिसीव नहीं करते हैं।

उधर, मौके पर पहुंचे क्षेत्र के पार्षद रवि प्रजापति ने बताया निगम प्रशासन को सूचना देकर ट्यूबवैल व जेसीबी मंगवा कर लोनिवि के कच्चे नाले में पानी निकासी सुचारू कराई। इसके बाद बिजली आपूर्ति मंगलवार की सुबह लगभग 10:15 बजे सुचारू हो सकी।

इनसेट....

क्या बोला क्षेत्रवासी

मानपुर बिजली घर के पास एक कच्चा नाला जाता है जो कि लोनिवि का है। इसमें घास उग आने से क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। इस समस्या से मेयर को अवगत कराया गया है। - रवि प्रजापति, वार्ड-40 कचनालगाजी पार्षद

--

बिजली घर के पास नाला चोक होने से हम लोगों को बहुत परेशानी होती है। कॉलोनी में पानी घुस जाता है। अकसर बिजली घर में पानी घुसने से सप्लाई भी घंटों बाधित कर दी जाती है। - सतनाम सिंह, निवासी मानपुर रोड

--

ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घंटों सप्लाई बंद होने पर जब फोन करते हैं। तब वह लोग फोन रिसीव नहीं करते हैं। सप्लाई बंद होने से पेयजल की समस्या हो गई। 12 घंटे से अधिक हो गया बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। - सत्यम कुमार, निवासी मानपुर रोड


सोमवार से आज मंगलवार हो गया, दो घंटे भी सही से सप्लाई नहीं आई। ऐसे में घरों में पेयजल की समस्या हो गई है और इनवर्टर तक बैठ गए। रातभर अंधेरे में रहना मजबूरी हो गया। - सोनू, निवासी मानपुर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed