फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur awaits a physician.

Udham Singh Nagar News: फिजिशियन की राह ताक रहा रुद्रपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur awaits a physician.
रुद्रपुर। लोगों के इलाज की जिम्मेदारी संभालने वाले जिला अस्पताल और ईएसआईसी अस्पताल दोनों में ही फिजिशियन तैनात नहीं हैं। नतीजा ये है कि बुखार, शुगर, बीपी और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है या फिर महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 800 से 1000 मरीज आते हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मरीज बुखार, पेट दर्द, सांस और शुगर से संबंधित होते हैं लेकिन यहां फिजिशियन का पद खाली पड़ा है। इमरजेंसी में भी फिजिशियन की ड्यूटी नहीं लग पा रही है। गंभीर मरीजों को हल्द्वानी या बरेली रेफर किया जा रहा है। वहीं ईएसआईसी अस्पताल में भी यही हाल है। यहां जिले के हजारों श्रमिक और उनके परिजन इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में 100 बेड हैं लेकिन फिजिशियन नहीं होने से भर्ती मरीजों को भी दिक्कत हो रही है। ईएसआईसी के डॉक्टरों का कहना है कि वे अपनी क्षमता से ज्यादा मरीज देख रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ न होने से इलाज अधूरा रह जा रहा है।
विज्ञापन

---
वर्जन:
फिजिशियन के तबादले के बाद नई तैनाती नहीं हो सकी है। इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता हुई है। जिले को जल्द फिजिशियन मिलने की उम्मीद है। -डॉ. ऊषा जंगपांगी, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed