{"_id":"69a71be6e7b8984593005340","slug":"annual-examinations-in-primary-schools-will-begin-from-march-17-rudrapur-news-c-242-1-rdp1026-137996-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 17 मार्च से शुरू होंगी प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 17 मार्च से शुरू होंगी प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड और सीबीएसई बोर्ड के बाद अब प्रारंभिक स्कूलों में 17 मार्च से वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। पहले दिन सभी कक्षाओं के बच्चों का हिंदी विषय का पेपर होगा। 31 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर एक अप्रैल से विद्यालयों में नया सत्र शुरू किया जाएगा।
जिले में 786 प्राथमिक और 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब एक लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में हिंदी विषय का पेपर होगा। इसके बाद 18 को गणित, 20 को अंग्रेजी, 23 को पर्यावरणीय अध्ययन और अंत में 24 मार्च को संस्कृत और उर्दू विषय के साथ इन परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।
वहीं, शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन परीक्षा परिणाम भी जारी हो सकता है। इसको लेकर विभाग पर गृह वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने और परिणाम जारी करने का दबाव है। बीते वर्षों में पहले गृह परीक्षाएं संपन्न कराई जाती थीं। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं संचालित होती थीं। इस वर्ष परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। होली के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होंगी।
विभाग की ओर से सभी प्रारंभिक स्कूलों में गृह परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विद्यालयों को समय से परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-हरेंद्र मिश्रा, प्रभारी सीईओ
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X