सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ban on Entering the Forest During Elephant Breeding Season; Forest Department Issues Warning

Udham Singh Nagar News: हाथियों के प्रजनन काल में जंगल जाने पर रोक, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ban on Entering the Forest During Elephant Breeding Season; Forest Department Issues Warning
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारियों ने लोगों के जंगल जाने पर चेतावनी जारी की है। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि वर्तमान में हाथियों का प्रजनन काल चल रहा है। इस दौरान नर हाथी अत्यधिक आक्रामक हो जाते हैं जिससे मानव-हाथी संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है। कहा कि लोग परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी एक माह तक वन क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। इस दौरान हाथियों का व्यवहार अनियंत्रित और खतरनाक हो सकता है जिससे जनहानि और संपत्ति को नुकसान होने का खतरा बना रहता है। यदि किसी कारणवश वन क्षेत्र में जाना अत्यंत आवश्यक हो तो स्थानीय वनकर्मियों की सहायता लेकर ही सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करें। अनावश्यक रूप से जंगलों में न जाएं और आसपास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed